आवश्यक : नवरात्र पर कन्या पूजन, बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री
वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। नवरात्र पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुंदरपुर स्थित बस्ती में शनिवार को कन्या पूजन और सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उर्मिला देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी, खेल सामग्री, फल और मिष्ठान वितरित किए गए। संचालन ट्रस्ट की अध्यक्ष देवश्री शांडिल्य ने किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट भिक्षा उन्मूलन और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीकांत पांडे, शैलेश गुप्ता, श्याम शुक्ला, सुभाष चंद्रा, बृजेश माहेश्वरी, जितेंद्र तालरेजा, अंजली सिंह, नीतू सिंह, वंदना सिंह, चंद्रकला विश्वकर्मा, काजल चांदनी, अर्चना भट्टाचार्य, तनुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.