वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। रोटरी मंडल 3120 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष (सत्र 2028-29) मनकेश्वर नाथ पांडे का सम्मान समारोह रविवार को हुआ। मलदहिया स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में बनारस और मिर्जापुर के सभी रोटरी क्लबों के सदस्य शामिल हुए। संयोजक प्रशांत नागर ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने किया। रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल ने धन्यवाद दिया। मंडलाध्यक्ष नामित दिनेश गर्ग ,वीएन सिंह, संजय अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, रवि शंकर सिंह, सुरेश खण्डेलवाल, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, अजय, पीयूष अग्रवाल और आनन्द बर्मन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...