अलीगढ़, मार्च 13 -- अतरौली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश में गहराते गैस संकट पर अतरौली निवासी पूर्व जज सुभाष चंद्र सक्सेना ने कहा कि ईरान द्वारा की गई घोषणा से अब भारत में गैस की किल्लत की स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के लिए होर्मुज जलमार्ग को खुला रखेगा पूर्व जज ने कहा कि ईरान के इस फैसले से भारत में गैस का संकट कभी नहीं आएगा। हालांकि, वर्तमान में जो थोड़ी किल्लत महसूस हो रही है, वह अस्थायी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग इस वैश्विक आपदा में अवसर खोजकर गैस की जमाखोरी कर रहे हैं। सरकार ऐसे कालाबाजारियों पर पूरी नजर रखे हुए है। प्रदेश सरकार ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए एस्मा जैसे सख्त कानून को प्रभावी कर दिया है। गैस की अवैध बिक्री या जमाखोरी करने वालों को जेल के साथ-साथ भारी ज...