वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। जिला श्रम बंधु की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा की। डीएम ने निर्देशित किया कि लक्षित समूहों के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाएं। इस दौरान प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके तहत श्रमिकों के प्रथमबार नियोजन में श्रमिकों के साथ सेवा नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन राशि केंद्र सरकार द्वारा सीधे डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिले में चिह्नित 2096 प्रतिष्ठानों में 1489 का पंजीयन कराया गया है। डीएम ने शेष 687 के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के सम्बन्ध में उपस्थित व्यापार संघ के प्रतिनिधियों...