रांची, जून 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक डॉ अनल के निधन पर शिक्षकों ने शोध जताया। उनके निधन के बाद आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक संघ ने उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत संविदा व आवश्यकता आधारित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतनमान और भविष्य को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने कहा, लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए स्पष्ट सेवा नीति और स्थायित्व की जरूरत है। शिक्षकों ने राज्य सरकार से डॉ अनल के परिवार को सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की सेवा शर्तों और नियमितीकरण से जुड़े मुद्दों पर सही पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...