आवश्यकता आधारित शोध करें छात्र : कुलपति
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी कॉमर्स विभाग में सोमवार से रिसर्च मेथेडोलॉजी विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि छात्र आवश्यकता आधारित शोध करें। शोधार्थी ऐसे शोध करें, जिससे समाज को फायदा हो। रिसोर्स पर्सन डॉ. निजामुद्दीन जुबैरी ने शोध के शोध के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कमार श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रो. सैयद आले मुजतबा ने किया। इस मौके पर डॉ. विनोद बैठा, डॉ. चौधरी साकेत कुमार, डॉ. दीपक प्रसाद, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. प्रियंका, कन्हैया कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.