जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि वर्ष 2018 में जेपीएससी द्वारा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के नियमित और बैकलॉग पदों के लिए शुरू की गई बहाली प्रक्रिया अबतक अधूरी है। डॉ. पांडेय के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया का इतने लंबे समय तक खींचना आयोग की निष्क्रियता को दर्शाता है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे मामले में हस्तक्षेप करें और जेपीएससी से संवाद कर शेष बचे विषयों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द संपन्न कराएं। इसके साथ ही डॉ. पांडेय ने सरकार के समक्ष आवश्यकता आधारित शिक्षकों के नियमितीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.