बक्सर, मार्च 19 -- युवा के लिए ----- पहल दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षण सुधार की रणनीतियों पर मंथन वास्तविक कक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना समय की मांग फोटो संख्या- 13, कैप्सन- गुरुवार के डुमरांव के डायट सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान उपस्थित व्यख्याता। डुमरांव, संवाद सूत्र। जिले में स्कूली शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और शिक्षकों के कौशल विकास को उनकी वास्तविक जरूरतों से जोड़ने के लिए स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण की इस कार्यशाला का मुख्य विषय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण रहा। उद्घाटन सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन कुमार द्विवेदी और डायट प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हु...