वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने नगवां दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर समस्याएं सुनीं। उन्हें सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। इस दौरान अनुराग शर्मा, मिठाई लाल यादव, विपिन ओझा, धनंजय भी रहे। उधर, कोरौता में रोहनिया विस क्षेत्र इकाई की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजय सोनकर ने डॉ.आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर ओम प्रकाश प्रियदर्शी, प्रवेश पटेल, भानू शंकर पटेल, सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह, रोनी वर्मा, फौजदार शर्मा, शशिकांत सेहरा, सतीश कुमार, बांकेलाल, आलोक पांडेय रहे। यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र...