वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। सलारपुर स्थित पंजाबी अस्पताल में रविवार को खत्री हितकारिणी महासभा की ओर से निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग टंडन ने 50 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी थे। दवाओं का वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कपूर के पुत्र मनीष कपूर ने किया। महासभा के अध्यक्ष दीपक बहल ने अस्पताल के कार्यवाहक अध्यक्ष गौतम टंडन को 21 हजार रुपये की राशि दान की। इस दौरान सतीश, शम्मी खत्री, विनीत मेहरा, सुनील मेहरा, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. अर्चना नागर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...