वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बीबीहटिया (विशेश्वरगंज) में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है, बल्कि उन्हें समझने का भी अवसर मिलता है। यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) अखिलेश मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ऊर्फ मुन्नू बाबू ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हर समस्याओं को परिवहन विभाग के अधिकारी गंभीरता से लेते हैं और उसका समाधान भी करते हैं। अधिकारियों का स्वागत एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा और विश्वनाथ ट्रांसपोर्टर के प्रोपराइटर विश्वनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पाठक, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, संगठन मंत्री मो....