वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। बीएचयू के व्‍याकरण विभाग के प्रोफेसर आचार्य ब्रजभूषण ओझा को छत्तीसगढ़ के पाणिनीय शोध संस्‍थानम् द्वारा 'पंडितराज' की उपाधि से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया है। संस्‍थान की अध्‍यक्ष प्रो. पुष्‍पा दीक्षित के अनुसार सम्‍मान समारोह का आयोजन पहली मई को विलासपुर स्थित लखीराम स्‍मृति आडीटोरियम में होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, छत्तीसगढ़ के विधायक अमर अग्रवाल और साहित्‍यकार प्रो. राधावल्‍लभ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व भी प्रो. ओझा को राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार, शास्‍त्रकलानिधि, श्रेष्‍ठ पण्डित आदि सम्मान मिल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...