भागलपुर, अगस्त 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवगछिया प्रखंड के रामधारी इंटर उच्च विद्यालय, तेतरी की शिक्षिका डॉ. अमृता ने उदयपुर राजस्थान में आयोजित दस दिवसीय आवर कल्चरल डायवर्सिटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अमृता ने बिहार की लोक संस्कृति और परंपराओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और गतिविधियों को विद्यालय के विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षिका डॉ.रेणु देवी राजस्थान राष्ट्रीय प्रशिक्षण में सम्मानित हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...