बलिया, मई 30 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आई तेज आंधी व बारिश के बाद निचले इलाकों में सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से जगह-जगह सब्जियां डूब गई हैं। इससे बाजार में आवक कम हुई। लिहाजा शनिवार को सब्जियों के बाजार भाव में एक पखवाड़े बाद थोड़ी तेजी देखने को मिली।सब्जी की खेती के हब मिर्जापुर के सब्जी उत्पादक सुनील कुमार वर्मा, निर्मल वर्मा, राजकुमार वर्मा व ललन वर्मा ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से सब्जियों का रेट इतना नीचे हो गया था कि उसके तोड़ने तथा मंडी में पहुंचाने तक का भी खर्चा नहीं निकल पा रहा था। यह भी पढ़ें- मौसम का असर: आंधी-पानी के बाद महंगी हुई हरी सब्जी नेनुआ, करैला, लौकी, भिंडी आदि लगभग सभी हरी सब्जियां दो सौ से पांच सौ रुपये प्रति कुंतल बिक रही थीं। हरी सब्जियों का उत्पादन अधिक और मांग क...