गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम योजना के आवंटियों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान पर जोर दिया। मधुबन बापूधाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवंटियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 में यहां भूखंड की योजना आई थी। इसमें जिन आवंटियों का भूखंड निकला है, वह तभी से यहां सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठा रहे है। करीब 15 साल बाद भी आवंटियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी है। इस कारण आवंटी भूखंड पर कब्जा लेने के बाद भी यहां मकान नहीं बना पा रहे है। यह भी पढ़ें- आवंटियों ने सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई डी ब्लाक में पाइप लाइन भी सुचारु रूप से काम नहीं कर ...