अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएम संजीव रंजन ने कहा कि आवंटियों को अनावश्यक रूप से नोटिस जारी नहीं करें। सीडीएफ एवं तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में 132 केवीए विद्युत केंद्र की स्थापना, अप्रेन्टिशिप अधिनियम के अंतर्गत अधिकाधिक प्रशिक्षुओं के पंजीयन, एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित प्लेज़ पार्क में प्लॉट आवंटन तथा उसके संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बन रही विद्युत लाइनों को शिफ्ट कराने पर विचार विमर्श किया गया। पीपीपी मॉडल पर आधारित प्लेज़ पार्क के विकास, औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या के स्थायी समाधान और सड़कों के गड्ढ़ों को भरवाने के निर्देश दिए गए। नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामाई में प्लग एंड प्ले आधार पर शेड विकसित करने, वहां मूलभूत सु...