गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ की तरफ से जारी सूचना के अनुसार शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी 28 से 30 जुलाई के बीच संबंधित संकायों और विभागों में अपने प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय और केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल 27 महाविद्यालयों में प्रवेश काउंसिलिंग के पहले चक्र में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: CSAS राउंड 2 का नया शेड्यूल जारी, जानें कब तक पक्की कर सकते हैं अपनी सीट लगभग दस हजार सीटों ...