बक्सर, फरवरी 17 -- युवा के लिए --- खुशी मंगलवार को 3.81 एकड़ जमीन विद्यालय के नाम पर हुआ रजिस्ट्री केंद्रीय विद्यालय को जमीन आवंटन के लिए आदेश पारित किया था फोटो संख्या 24 कैप्शन - मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय की जमीन चिन्हित होने के बाद खुशी मनाती प्राचार्य व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय को जमीन आवंटन के नौ माह बाद अंतिम रूप से स्थानांतरिक की प्रक्रिया पूरी की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 3.81 एकड़ जमीन स्कूल के नाम पर रजिस्ट्री की। अब जल्द ही उक्त भू-खंड पर विद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि मई 2025 में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय को जमीन आवंटन के लिए आदेश पारित किया था। इसके लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया था कि विद्यालय को 3.81 एकड़ जमीन दी जाए। केन्द्रीय विद्यालय संगठन को यह भूमि ...