पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला कल्याण विभाग के पास आवंटन नहीं रहने के कारण चालू वित्त वर्ष में जिले के पोस्ट मैट्रिक के 39,936 छात्र-छात्राओं की छात्रवृति का भुगतान नहीं हो सका है। जबकि चालू वित्त वर्ष में प्री मैट्रिक के वर्ग से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भुगतान कर दिया गया है। वहीं नौंवी और 10वीं कक्षा के एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राओं के छात्रवृति का भुगतान भी आवंटन नहीं रहने के कारण नहीं हो सका है। जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल ने बताया कि आवंटन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृति भुगतान करने के लिए 62 करोड़ रुपए की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आवंटन उपलब्ध हो जाएगा सभी को छात्रवृति की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। चालू वित्त वर्ष में प्री मैट्रिक में एक...