भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर। जिले के बिहार सरकार निधि से जुड़े शिक्षकों का वेतन मार्च 2026 से ही लंबित है। आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक और उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव रामनवीन कुमार पंकज ने कहा कि जिले के 90 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों ने बैंक से व्यक्तिगत ऋण ले रखा है। समय पर वेतन भुगतान नहीं होने के कारण वे ऋण की मासिक किस्त जमा करने में असमर्थ हो रहे हैं। वेतन के अभाव में शिक्षकों के समक्ष पारिवारिक और सामाजिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग से अविलंब पर्याप्त राशि का आवंटन जारी कर लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...