शाहजहांपुर, मार्च 4 -- राजमार्ग NH730C पर अल्हागंज के बाईपास मार्ग पर ई रिक्शा को कंटेनर ने मारी टक्कर, ई रिक्शा चालक विकास पुत्र नरजीत निबासी जाटव गौटिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल ई रिक्शा चालक विकास को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहा से घायल को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अल्हागंज बाईपास पर मंगलवार की शाम लग्नहग सात बजे ई रिक्शा चालक विकास अपने ई रिक्शा के साथ अपने गाँव जाटव गौटिया जा रहा था तभी कंटेनर चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...