कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू की प्रिंट एंड सोशल मीडिया सब-काउंसिल की ओर से वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ डॉ. राव विक्रम सिंह, कार्यवाहक कुलपति डॉ. जीएल देवनानी एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सीएल गहलोत ने किया। डॉ. राव विक्रम सिंह ने छात्रों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अनजॉब एआई के सीईओ देव तनेजा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उद्यमिता और भविष्य के कार्यक्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक को फ्रेंडली बनाने के लिए प्रेरित किया। कॉमेडियन आशीष सोलंकी का शानदार स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन रहा। आयोजन डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने किया। छात्र सचिव अक्षत श्रीवास्तव ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.