नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर 'रामा' चर्चा में है। कुछ लोग रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ फिल्म के वीएफएक्स की बुराई कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वह सबकी बातें सुन रहे हैं और मिल रहे फीडबैक पर ध्यान दे रहे हैं।पढ़िए नमित का पूरा नोट नमित ने लिखा, 'प्यारे दोस्तों, पिछले कुछ दिनों में आप सभी से मिली प्रतिक्रिया वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और अभिभूत करने वाली रही हैं। यह देखना कि हमारे 'राम' दुनिया भर में कितने लोगों के दिलों को छू रहे हैं, मेरे मन को गहरी विनम्रता और खुशी से भर देता है। मैं आपकी एक्साइटमेंट, फीडबैक और हर बात को संजोकर रखता हूं। यह एक ऐसी कहानी है जो अरबों लोगों की आत्मा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.