मैनपुरी, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर किरकिच में बुधवार की रात की गई युवक की हत्या के मामले में गुरुवार को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। दूसरे दिन भी घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। रतनपुर निवासी प्रकाश चंद्र पुत्र प्रहलाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि एक अप्रैल को उसका भाई 21 वर्षीय आलोक शाक्य आलू के खेत पर गया था। जहां दो कमरे बने हुए हैं। वह एक कमरे में पहुंचा तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुके थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.