प्रयागराज, नवम्बर 3 -- श्रम विभाग कर्मचारी संघ, शाखा प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक रमाकांत की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पहले साल के लिए आलोक सिंह और दूसरे साल के लिए राजकरन पाल को अध्यक्ष चुना गया। मंत्री तरुण कुमार, उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, उपमंत्री सचिन कुमार, संगठन मंत्री अम्बुज कुमार, संयुक्त मंत्री नौशाद वारिस, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक अंकर कुमार आर्य, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार पटेल, गौरव श्रीवास्तव, विशाल सिंह, कन्हैया लाल, सुनील कुमार चुना गया है। चुनाव के बाद उपायुक्त श्रम घनश्याम सिंह ने पदाधिकारियों को साथ मिलकर सभी के हित में काम करने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...