लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को सार्वजनिक सेवा में योगदान के लिए टी.एन. शेषन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह समृद्धि पुरस्कार पूर्व आईआईटियंस और अन्य विचारक नेताओं के एक संगठन द्वारा दिया गया है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारी और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए दिया जाता है। संस्था ने आलोक रंजन की नागरिक केंद्रित प्रशासन प्रदान करने में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और नेतृत्व के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की है। यह पुरस्कार उन्हें बीते दिनों दिल्ली में दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.