आगरा, मई 25 -- हत्या के प्रयास में रंगबाज से गैंगस्टर बने आलोक यादव को आजीवन कारावास और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा हुई थी। उसी मामले में शामिल 14 आरोपियों को राहत मिल गई है। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी करने के आदेश दिए। उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने 29 जून 2023 को थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह मय फोर्स के साथ 25 जून 2023 की रात्रि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी कल्याणी हाइट्स के पीछे यमुना किनारे दो युवकों के गोली मारने और एक घायल होने की सूचना मिली। मौके पर फार्च्यूनर में सवार एक युवक को कार में डाल तमंचे लहराते हुए भाग गए। एक युवक जिसके पैर में गोली लगी थी, उसे वहीं छोड़ गए। घायल युवक का नाम नीरज निवासी नगला हवेली और ले जाने वाले का नाम राहुल बताया गया। पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि कार से...