फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया ने आलोक मित्तल के हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक का पद ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। उनका अमित भाटिया व धैर्य भाटिया ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्रबंध निदेशक आलोक मित्तल ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के हाल पूछा। साथ ही उनकी दिनचर्या के बारे में भी जानकारी जुटाई। के पश्चात थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की। उन्होंने फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के सदस्यों को सलाह दी की वह सब मिल कर बच्चों की अच्छी शिक्षा ध्यान दें। ताकि उनका भविष्य उज्ज्वलल हो। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा व जेके भाटिया ने संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...