लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- रघुनन्दन झा द्वारा लिखित पुस्तक आलोक पथ का विमोचन कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह विमोचन किया। अपने संबोधन में डीएम ने पुस्तक लेखन की भरपूर प्रशंसा करते हुए लेखक को बधाई व मंगल कामनाएं दीं। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक डा. तरुण कुमार तिवारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आलोक पथ के मूल दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर प्रोफेसर सुरेश चंद्र मिश्रा ने की, जिन्होंने पुस्तक के संदेश को विस्तार से सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। डा. दयानन्द शुक्ल तथा चंद्र शेखर मिश्रा ने पुस्तक अध्ययन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं प्रोफेसर एलके गुप्ता ने पुस्तक की विषय-वस्तु की सराहना की। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शुक्...