आगरा, मई 10 -- अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक ने मातृत्व दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए कृत्रिम पैर लगाए। कार्यक्रम होटल शीतल पैलेस में हुआ। इस दौरान सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आलोक दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांग अन्य व्यक्ति के समान जीवन जीने, शिक्षा, रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष काशीराम ने संगठन के मानव सेवा और समाज कल्याण कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- 67 दिव्यांगों को मिले 83 कृत्रिम अंग प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ...