गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के माधवपुर मोहल्ले के रहने वाले आलोक निषाद का चयन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के द्वारा घोषित अंडर 17 इंडिया फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इस्तांबुल, तुर्की में 7 से 17 फरवरी तक आयोजित होगा। आलोक इंडिया अंडर 17 टीम में उत्तर प्रदेश से इकलौते खिलाड़ी है। आलोक टीम में गोलकीपर के रूप में प्रतिभाग करेंगे। आलोक निषाद ने महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फुटबॉल के कौशल और बारीकियों को सिखा। उनके पिता मनोज कुमार निषाद नगर निगम में ड्राइवर तथा माता गृहिणी हैं। बचपन में उन्होंने अपने चाचा धर्मेंद्र कुमार निषाद से प्रेरणा लेकर फुटबॉल के बारीकियां नदी के किनारे सीखते हुए, शहर के प्रशिक्षण स्थलों पर अपना अभ्यास जारी र...