प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें दौड़ में आलोक कुमार, रिजवान और बालिका वर्ग की रिया सरोज को दौड़ में दोहरी सफलता मिली। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आलोक कुमार, मो. जैद, अभिजीत सरोज क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में भी आलोक कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। हंसदीप द्वितीय और मो. मुहम्मद तृतीय रहे। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में रिजवान, अभिषेक सरोज, मो. जैद, 800 मीटर में रिजवान, हंसदीप विश्वकर्मा और मो. ताबीश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलों का समापन लंबी कूद में नितिन मौर्या, अभय ठाकुर, साहिल अली, 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक, युहुद, आर्य गुप्ता प्...