आगरा, मई 8 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला हाथी के आले हसन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहरी चोट नहीं मिलने के बाद पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर एसपी ने सहावर सीओ को घटना के प्रत्येक पहलू की साक्ष्य, गुण-दोष के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए है। पुलिस के मुताबिक थाना अमांपुर के गांव नगला हाथी निवासी आले हसन पुत्र राज़ुद्दीन की मृत्यु के सम्बंध में परिजनों ने बताया था कि एटा की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आले हसन को 23 अप्रेल को घर से ले गए थे। 27 अप्रेल को आले हसन गांव शेरपुर के निकट मक्का के खेत में घायलावस्था में मिला था। दो मई को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.