गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के दावे आपत्तियों निस्तारण के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में डीआईओएस प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीआईओएस ने बताया कि यदि किसी शिक्षक का नाम आलेख्य नामावली में नहीं है तो वह अपना फार्म सत्यापन के लिए कार्यालय में जमा कर दें। जिसके बाद सत्यापन करते हुए मतदाता सूची में नाम शामिल कर दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवीप्रसाद सिंह ने बताया 16 दिसंबर तक दावें और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अनुपूरक सूची तैयार एवं मुद्रित की जाएगी। छह जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजेश यादव ने दस शिक्षकों के फार्म उपलब्ध कराये थे, लेकिन आलेख्य ...