प्रयागराज, मार्च 25 -- आदर्श शीतगृह में रखा लगभग एक लाख 30 हजार पैकेट आलू एसडीआरएफ की देखरेख में हटाया जाएगा। उद्यान विभाग की ओर से इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया और आलू हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी गई है। सबसे पहले वो शेड में रखा लगभग 20 हजार पैकेट आलू हटाया जाएगा। क्योंकि अमोनिया रिसाव के कारण इसके खराब होने की आशंका है। उद्यान विभाग के अफसरों ने बताया कि भवन जर्जर है। ऐसे में यह संभव है कि टीम काम करने जाए तो भवन उनके ऊपर गिर सकता है। इसलिए इसके लिए विशेषज्ञों की मौजूदगी में इसे हटाया जाएगा। क्योंकि सभी विभागों की रिपोर्ट शीत गृह के खिलाफ आई है, ऐसे में अब इसका संचालन रोका जाएगा। फिलहाल शीतगृह का आंशिक हिस्सा गिरा है, लेकिन इसका संचालन किसी को भी दिया जाएगा तो उसे पहले इसे तोड़ना ही होगा। ऐसे में आलू हटाने के बाद ...