फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- टूंडला क्षेत्र में एक युवक की आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने खेत के आलू कोल्ड स्टोर में रखने जा रहा था। रास्ते में बन्ना कट पर जब वह तंबाकू लेने उतरा था तभी ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ते समय चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और आलू से भरे ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकल गया। अनुराग सिसोदिया 22 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह सिसोदिया निवासी मंडनपुर थाना रजावली बुधवार शाम लगभग 6 बजे अपने गांव मंडनपुर से ट्रैक्टर ट्राली से आलू भरकर चालक केशव पुत्र हरिओम के साथ कोल्ड स्टोर में जा रहा था। टूंडला से निकलकर आगरा रोड बन कट पर पहुंचा था तभी वह चालक से ट्रैक्टर रुकवा कर तंबाकू लेने के लिए उतरा। जब तंबाकू लेकर वापस आया और ट्रैक्टर ट्राली पर बैठ रहा था तभी चालक ने बैठने से पहले ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया जिससे अनुराग आलू स...