गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई।एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से थाना भौरा कलां जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी 36 वर्षीय ललित शर्मा पुत्र आनंद प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। वह वर्तमान में मोदीनगर के स्याना रोड पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ललित अपने टेंपो में आलू लादकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जब वह गुलधर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेरठ रोड पर पहुंचे तो उनका टेंपो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। इससे ललित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उनको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.