कन्नौज, सितम्बर 13 -- ठठिया, संवाददाता। आलू किसानों की बदहाल बाजार व्यवस्था और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत हुई। किसान नेता अजय अनमोल ने पंचायत में किसानों की समस्याएं उठाते हुए 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आलू किसानों को लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। पंचायत के दौरान अजय अनमोल ने किसानों के साथ आलू मार्च भी निकाला। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर मार्च करते हुए आलू किसानों की समस्याओं और बाजार में चल रही मंदी की ओर ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री से मिला किसान नेताओं का शिष्ट मंडल इस दौरान...