फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- टूंडला निवासी एक आलू व्यापारी के महाराष्ट्र कम्पनी पर 1704599 रूपये न देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनयकांत शर्मा पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी इन्दिरा नगर तेल मिल रोड टूंडला ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि ट्रेडिंग कम्पनी टूंडला के नाम से आलू बेचने का व्यवसाय करता है। अलग अलग स्थानों से आलू खरीदकर खांन देश ट्रेडिंग कम्पनी भंडारा महाराष्ट्र को भेजता है। उक्त कम्पनी में 14 ट्रक आलू अलग अलग तिथियों में भेजा था। कम्पनी ने आलू 6675199 रूपये में आलू बेच दिया। मंडी से उक्त रूपया खालिद भाई, साहिल भाई ने प्राप्त किया था। कम्पनी द्वारा उसको 4970600 रूपये भेज दिये। वाकी के 1704599 रूपये कम्पनी उसको नहीं दे रही है। विगत 18 नवम्बर 2025 को अन्तिम बार सम्पर्क किया तो उन्होंने गालियां देकर कहा...