इटावा औरैया, मार्च 19 -- आलू की फसल में नुकसान के चलते कन्नौज के एक किसान ने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर यहां जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अंकित ने बताया कन्नौज के थाना सकरावा के नगला विशना निवासी वेदप्रकाश उसके चाचा थे। फांसी लगाने के बाद उनको फंदे से उतारकर जिला अस्पताल इटावा लेकर आए थे। बताया कि आलू की फसल में लागत से भी कम की बिक्री हो रही थी, इससे वह तनाव में थे। घटना की सूचना जिला अस्पताल से सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...