बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। कोहरा एवं ठंडी हवाओं के साथ पाला पड़ने से आलू की फसल को रोग से बचाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही सरसों को माहू से बचाने के लिए नीम ऑयल के स्प्रे की सलाह दी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने कहा कि आलू की फसल के लिए पर्यावरणीय परिस्थितियां विपरीत हो रही है। धुंध एवं कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे आलू की फसल में अगेती एवं पछेती झुलसा रोग का प्रकोप कहीं-कहीं देखा जा रहा है। किसान सही समय पर रोग का इलाज करें, तो झुलसा रोग से फसल को खराब होने से बचाया जा सकता है। किसान फसल रोग के निदान के लिए 9452247111, 9452257111 पर फसल का फोटो खींचकर वाट्सएप करें या फिर एसएमएस करें। समस्या 48 घंटे के अंदर दूर करा दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...