आलू-मटर की सब्जी में आखिर में डाल दें ये 1 चीज, आ जाएगा ढाबे वाला स्वाद
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- आलू-मटर की सब्जी लगभग हर घर में बनती है। इसे बनाना आसान है और यह रोटी, पराठे या चावल के साथ हर किसी को पसंद भी आती है। लेकिन कई बार सब्जी अच्छी बनने के बाद भी उसमें वह खुशबू और स्वाद नहीं आ पाता, जैसा किसी अच्छे ढाबे की सब्जी में होता है। ऐसे में लोग मसाले बढ़ा देते हैं या ज्यादा तेल डाल देते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा स्वाद नहीं मिलता। असल में स्वाद बढ़ाने का राज मसालों की मात्रा में नहीं, बल्कि सही समय पर सही चीज मिलाने में छिपा होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि साधारण आलू-मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को याद रह जाए, तो यह आसान कुकिंग टिप जरूर जान लें।कौन-सी चीज बदल सकती है स्वाद? आलू-मटर की सब्जी तैयार होने के बाद आखिर में थोड़ा-सी कसूरी मेथी हथेलियों के बीच हल्की मसलकर डालें। अब सब्जी को एक से दो मिनट तक धीमी आंच पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.