हापुड़, फरवरी 16 -- भारतीय किसान यूनियन(लोकहित) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू की कंपनी द्वारा आलू किसानों का भुगतान न होने व भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय का घेराव किया। उन्होंने किसानों के आलू का भुगतान और अमेरिका-भारत ट्रेड डील को रद्द कराने की मांग की। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। भाकियू(लोकहित) राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बाना के नेतृत्व में किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की कंपनी पर किसानों का करीब 2.5 करोड़ रुपये बकाया है। 17 नवंबर को जिले के अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में 20 जनवरी तक भुगतान को लेकर समय दिया गया था, लेकिन अभी तक भी कोई भुगतान...