सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में आलू की पैदावार अच्छी होने से बाजार में मूल्य कम हो गया है। तापमान में इजाफा होने से आलू खराब होने का खतरा है। उद्यान विभाग ने आलू खुदाई के बाद शीतगृह में रखने की सलाह दी है। जिले में अभी तक 4760 एमटी आलू का भंडारण हो चुका है। जिले में आलू भंडारण के लिए चार निजी शीतगृह संचालित हैं। जिसकी भंडारण क्षमता 24 हजार 174 एमटी है। कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण शुरू हो गया है। अभी तक शीतगृह में 4760 एमटी आलू का भंडारण हो चुका है। आलू की पैदावार अच्छी होने से इस बार आलू का भंडारण अधिक होने की संभावना है। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों की सुविधा के लिए कन्ट्रोल रूम खोला है। जिसके लिए मोबाइल नम्बर 7318221368 एलाट किया गया है। जिसपर फोन कर सकते है। उद्यान निरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि अगर किसी किस...