आगरा, अप्रैल 1 -- भोपाल से आलू बेचकर गांव लौट रहे किसान से ऑटो गैंग ने मारपीट कर 46630 रुपये लूट लिए। किसान को एकता क्षेत्र में सुनसान स्थान पर छोड़कर ऑटो लेकर भाग गए। नगला गनेश की गढ़ी निबोहरा निवासी किसान रामसाय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामसाय ने बताया कि वह भोपाल में आलू बेचकर 31 मार्च की रात ट्रेन से आगरा कैंट पहुंचे। रात के दो-तीन बज गए थे। वह स्टेशन से बिजलीघर चौराहा पहुंच गए। वहां बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक टेंपो उनके पास आकर रुका। उसमें चालक समेत चार लोग पहले से बैठे थे। चालक के कहने पर किसान ऑटो में बैठ गया। गुतिला ग्राम के पास रास्ते में एक व्यक्ति को छोड़ने के बहाने ऑटो को मुख्य मार्ग से उतार कर सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया। वहां ऑटो रोकर चालक सहित अन्य ने उनके साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.