फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद में आलू किसानों की जो इस बार दुर्गति हुई है उससे किसानों का फेर ही बिगड़ गया है। मंदी की मार को सह रहे आलू किसानों की स्थिति के सुधार के लिए आलू विकास बोर्ड की दरकार की जा रही है। आलू की अहम बेल्ट से लंबे समय से इसकी आवाज भी उठायी जा रही है। आलू विपणन संघ के निदेशक ने बताया कि वर्ष 2017 में पहली केबिनेट बैठक में ही आलू विकास बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव किया गया था। आठ साल से ज्यादा बीतने के बाद भी इसका अभी तक गठन नहीं हुआ। फर्रुखाबाद समेत आस पास के जनपदों में बंपर मात्रा में आलू की पैदावार होती है। भरपूर उत्पादन के बाद भी किसानों को वाजिव रेट नहीं मिल पाते हैं। कई वर्षो बाद किसानों को जो घाटा इस बार हुआ उससे किसान टूटकर रहे गये। जनपद में ही करीब 45 हजार हेक्टेयर में आलू की पैदावार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.