नई दिल्ली, फरवरी 4 -- सर्दियों में तरह-तरह के भरवां पराठे खाए जाते हैं। कभी आलू, गोभी, मूली तो कभी मटर या पनीर के पराठे। इनका असली स्वाद इनकी चटपटी स्टफिंग में होता है। बेसिक मसाले तो आप इसमें डाल ही देती हैं लेकिन एक स्पेशल मसाला और मिला देंगी तो पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जी हां, ढाबे वाले पराठे में यही साबुत मसाले मिलाते हैं, जिससे अलग ही खुशबू और टेस्ट आता है। अब रोज-रोज मसाला भूनने का झंझट कौन करे इसलिए एक बार में ही ये मसाला तैयार कर के स्टोर कर लें। किसी भी पराठे में मिला देंगी तो उसका स्वाद और खुशबू दोगुने हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर पार्वती ने इस रेसिपी को शेयर किया है। आइए जानते हैं।स्पेशल पराठा मसाला बनाने के लिए सामग्री स्पेशल पराठा मसाला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - साबुत धनिया (1 चम्मच), सौंफ (2...