आलू पर 200 रुपये पैकिंग अनुदान का सुझाव
आगरा, जुलाई 17 -- लखनऊ में आयोजित कृषक समृद्धि आयोग की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। आयोग के सदस्य ऋषि कुमार ने आलू उत्पादकों को राहत देने के लिए प्रति पैकेट 200 रुपये पैकिंग अनुदान देने का सुझाव रखा। उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों को अनुदान और मंडियों में जैविक उत्पादों की बिक्री की बेहतर व्यवस्था की भी मांग की। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसान दिवस में आयोग की भागीदारी सुनिश्चित करने और मंडियों में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र सिंह, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.