अररिया, फरवरी 26 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज अस्पताल रोड स्थित मेसर्स गंगा प्रसाद एंड संस नामक आलू गोदाम में मंगलवार देर रात करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोरों ने गोदाम और स्टोर रूम का ताला तोड़कर पांच बड़े मोटर, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है तथा लगभग दो लाख रुपये मूल्य के एंगल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का सामान ई-रिक्शा पर लादकर ले जाया गया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। गोदाम मालिक चंदन कुमार भगत पिता- गंगा प्रसाद भगत, जिनका गोदाम काली मेला रोड पर पेट्रोलपंप के सामने अवस्थित है, ने बताया कि सुबह गोदाम पहुंचने पर दरवाजा टूटा देख वे स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग...