हाथरस, मई 31 -- आलू को विदेश भेजने के लिए कराएं ऑनलाइन पंजीकरण -(A) - मंदी की मार झेल रहे किसानों के लिए आलू विदेश भेजने का मौका हाथरस, संवाददाता। आलू के सस्ते भाव की मार झेल रहे किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अपना आलू विदेश भेज सकते हैं। पंजीकरण के बाद आलू की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। गुणवत्ता में पास होने पर आलू विदेश भेजा जा सकेगा।

किसानों की समस्या जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से आलू का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू का उत्पादन किया गया था। इस समय किसानों का आलू शीतगृहों में भंडारित है। भाव सस्ता होने के कारण किसान परेशान है। मंदी की मार झेल रहे किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अपना आलू विदेश भेजकर राहत पा सकते हैं। किसानों को www.hortinet.com वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए...